{"_id":"5ec2d9ce8ebc3e90a7655493","slug":"maney-people-quarantine-in-sambhal-sambhal-news-mbd349645997","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटीन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटीन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल के शाहबाजपुरा खुर्द और असमोली के गांव रंपुरा में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। यह दोनों प्रवासी मजदूर हैं और मुंबई और अहमदाबाद से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी होने पर तत्काल क्वारंटीन केंद्र भर्ती कराया। साथ ही कोरोना जांच के नमूने लिए। पुष्टि होते ही परिवार व अन्य संपर्क में रहे लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सोमवार को संभल के शाहबाजपुरा खुर्द निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
यह युवक अहमदाबाद से लौटा है। यह प्रवासी मजदूर अहमदाबाद से ट्रेन द्वारा रामपुर तक आया था। रामपुर में थर्मल स्क्रीनिंग की गई और संभल के लिए रवाना कर दिया। संभल पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी की। युवक ने थर्मल स्क्रीनिंग की जानकारी दी लेकिन संभल स्वास्थ्य विभाग ने इस जानकारी को मानने से इनकार कर दिया। कोरोना आशंकित माना और जांच के लिए नमूना भेजा। सोमवार को संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। इस युवक के संपर्क में रहे 12 लोगों को क्वारंटीन किया है। वहीं असमोली के गांव रंपुरा निवासी युवक अपने दो भाइयों के साथ मुंबई से लौटा है।
यह तीन लोग मुंबई में मेहनत मजदूरी कर रहे थे। अब परेशानी ज्यादा हुई तो 15 मई को घर आ गए। 16 मई को स्वास्थ्य विभाग को आने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुंबई से लाटे तीनों लोगों को कोरोना आशंकित माना और जांच के लिए नमूने भेजे। जिसमें दो प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और एक युवक पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन किया है।