फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Management of garbage will be done on the lines of city in 44 villages of the district, action plan will be ready in a month

जिले के 44 गांव में शहर की तर्ज पर होगा कूड़े का प्रबंधन, एक माह में तैयार होगी कार्ययोजना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Management of garbage will be done on the lines of city in 44 villages of the district, action plan will be ready in a month
चंदौसी। पंचायती राज विभाग का दावा है कि अब शहर, निकायों की तर्ज पर गांवों में अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन होगा। साथ ही कूड़े से खाद बनाने व्यवस्था होगी। योजना के अंतर्गत संभल जनपद में ओडीएफ प्लस 44 गांव चिह्नित कर लिए गए हैं। बनियाखेड़ा ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना लखनऊ भी पहुंच चुकी है। आगामी एक माह में सभी गांवों की कार्ययोजना बनाकर जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए बजट शासन स्तर से जारी होगी।
विज्ञापन

संभल जिले में 670 ग्राम पंचायत और करीब 980 गांव हैं। इनमें से 44 ग्राम पंचायत ओडीएफ प्लस हो चुकी हैं। खुले में शौचमुक्त होने के बाद ओडीएफ प्लस गांवों में अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था नगर और शहरों की तर्ज पर होगी। 44 गांवों में सूूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग प्रबंधन किया जाएगा। गीले कूड़े (रसोई के अवशेष, फल सब्जी, हरी पत्ती आदि) के निस्तारण के लिए मोहल्लवार कंपोजिट पिट बनाई जाएगी तथा सूखे कूडे़ (प्लास्टिक, पॉलिथीन, कांच, कपड़ा आदि) को एकत्र करने के लिए जालीनुमा बॉक्स बनाएं जाएंगे। ग्रे-वाटर (घरों से निकलने वाले साबुन के पानी व अन्य पानी) को इस्तेमाल करने के लिए गांव में नाली बनाई जाएगी। ब्लैक वाटर (शौचालय के गड्ढे से निकलने वाले पानी) के लिए सेफ्टी टैंक के पास ही सॉकपिट बनाया जाएगा। गांव की कार्ययोजना ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीण स्वच्छता समिति बनाएगी।
विज्ञापन

शासन से जारी होगा बजट, होगी अलग-अलग मद
ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन के लिए 15वें वित्त आयोग, मनरेगा अंशदान, कृषि विभाग, सामुदायिक, संस्थागत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, विधायक व सांसद निधि के अंशदान से खर्च किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी संभल जाहिद हुसैन ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन होगा। कूड़े को वर्गीकृत किया जाएगा। गोबर के लिए अलग से कंपोजिट पिट बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायत को अधिकार रहेगा, कि वह कूड़ा कलेक्शन व निस्तारण के लिए कुछ शुल्क भी निर्धारित कर सकती है। जल्द ही जिले की सभी गांवों की कार्ययोजना बनाकर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed