{"_id":"6a1b4d7a184b6f315402214f","slug":"man-dragged-for-10-meters-after-being-hit-by-car-due-to-rivalry-sambhal-news-c-15-1-bly1036-913848-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रंजिश में कार से मारी टक्कर, दस मीटर घिसटता गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रंजिश में कार से मारी टक्कर, दस मीटर घिसटता गया युवक
विज्ञापन
चंदौसी। मुकदमे की रंजिश में बाकरपुर बहतरी निवासी बाइक सवार युवक दिलीप राघव को कार से टक्कर मारी गई। वह करीब दस मीटर तक घिसटता चला गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बृहस्पतिवार को शाम छह बजे के करीब बहतरी फाटक के निकट हुई।
इस मामले में पिता हाकिम सिंह की ओर से घटना के दो दिन बात शनिवार को हनुमानगढ़ी निवासी देवमाली और मनोज कुमार समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बनियाठेर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार को पुलिस कब्जे में ले चुकी है। आरोपी हाथ नहीं आए। हाकिम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह कोतवाली गए थे लेकिन कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्हें बनियाठेर भेज दिया। तब बनियाठेर में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। उनका बेटा आईसीयू में है। जिंदगी के लिए जूझ रहा है।
हाकिम सिंह ने बताया कि साल 2018 में हुई चंद्रपाल की हत्या में उनका बेटा दिलीप नामजद था। तब बेटा नाबालिग था। करीब साढ़े तीन साल जेल में रहा। अब उसी रंजिश में बेटे पर हमला किया गया। बनियाठेर के थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश की है लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ब्यूरो