{"_id":"5d51cae88ebc3e6cc226aa76","slug":"man-dies-to-current-chandausi-news-mbd318413851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा अपनी ओर करते समय करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा अपनी ओर करते समय करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। भीषण गर्मी में खेत की सिंचाई कर घर लौटा तो खाना खाने से पहले पंखे की हवा में आराम करना चाहा। लेकिन जैसे ही पंखे को अपनी ओर घुमाने के लिए पंखा पकड़ा वैसे ही करंट की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। उसकी मां ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी तेज झटका लगा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा रामरायपुर गांव निवासी चंद्रपाल उर्फ झब्बू (25) पुत्र गबरू सोमवार को खेत पर धान की सिंचाई कर रहा था। दोपहर को वह खाना खाने के लिए अपने घर लौटा। उस समय भीषण गर्मी थी। घर में पंखा चलते देख उसने कहा कि कुछ देर आराम करने के बाद खाना खाएगा। उसने पंखे को अपनी ओर करने के लिए उसे पकड़कर घुमाना चाहा तो पंखे में करंट प्रवाहित हो रहा था।
झब्बू करंट की चपेट में आया। तड़पने लगा तो उसके मां शांति देवी उसे बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तेज झटके के साथ दूर जा गिरी। उठकर मां ने किसी तरह पंखे का स्विच निकाला लेकिन तब तक झब्बू की हालत बिगड़ चुकी थी। शोर शराबा हुआ तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। उसे तत्काल ही पतरिया गांव के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। बाद में उसे बबराला के अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और दो नन्हें बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है।