फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Makar Sankranti festival was celebrated by distributing Khichdi

Sambhal News: खिचड़ी वितरण कर मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार

Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival was celebrated by distributing Khichdi
चंदौसी में मकर संक्रांति पर महिलाओं को प्रसाद वितरण करते वाष्र्णेय महिला वैलफेयर समिति के पदाधि - फोटो : संवाद
चंदौसी। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर व आस-पास के क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ लोगों ने जगह-जगह खिचड़ी का वितरण किया। तो कहीं-कहीं कंबल और रजाई का वितरण भी जरूरतमंदों में किया गया। घरों में लोगों ने विधि विधान से पूजन कर तिल व श्रृंगार का सामान दान करने की परंपरा को निभाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मकर संक्रांति पर्व के बारे में बताया गया। मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। नगर व आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरण कर लोगों ने पुण्य कमाया। आवास विकास स्थित गोदा वाला मंदिर में पंडित कृष्णा नंदन शर्मा ने विधि विधान से हवन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की खुशहाली की भगवान से प्रार्थना की। इसके बाद आरती कर भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार बिन्नी, प्रमोद कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, तरुण नीरज, मनोज गुप्ता, पंकज भोली, अमित कुमार, देवेंद्र शर्मा, लवकुश आदि मौजूद रहे। आवास विकास स्थित शिवालय मंदिर पर पुजारी शिवम तिवारी ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मोहल्ले वासियों ने राहगीरों में खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान गौरव गुड्डू, मुकुल गोयल, उमेश चंद्र रस्तोगी, हरीश शर्मा, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। सीएचसी की एनआरसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. गौरी वार्ष्णेय ने सहयोगियों के साथ मकर संक्रांति का पर्व वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के बीच मनाया। यहां महिला चिकित्सक व उनके सहयोगियों ने बुजुर्गों को कंबल दिए। साथ ही प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर डॉ. शेखर वार्ष्णेय, यश शर्मा, अविरल बंसल, पूजा शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रही। घास मंडी में रोटरी क्लब अमन ने राहगीरों में खिचड़ी, लड्डू और गजक का वितरण कर मकर संक्रांति पर्व मनाया। इस अवसर पर विजय कुमार, प्रवीन अग्रवाल, भुवनेश बाबू, विनय अग्रवाल, कमल किशोर, विपुल भगत, अमित चौधरी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब भारत ने मोहल्ला बड़ा महादेव पर राहगीरों में खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, अखिलेश खिलाड़ी, समीर बंसल, रीतेश मंगलम, संजीव त्यागी, राहुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आलोक चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं मालवीय तिराहा पर दुकानदारों ने खिचड़ी वितरण किया। इस दौरान सामर्थ अग्रवाल, मोहन मेहता, सौरभ मिश्रा, निशांत रस्तोगी, विजेंद्र गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, हरिओम, ओम सिंह, मोनू इनवर्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समर्पण वेलफेयर सोसाइटी ने किया खिचड़ी वितरण


चंदौसी। समर्पण वेलफेयर सोसाइटी ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गोशाला रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर खिचड़ी भोज और रेबड़ी का वितरण किया। पदाधिकारियों ने राहगीरों को खिचड़ी और रेबड़ी का प्रसाद देकर मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। अभिलाषा प्रजापति ने बताया कि इन दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल, सपना गुप्ता, काजल अरोड़ा, रश्मि वर्मा, रानी शर्मा, नीता सिंह, बबली वर्मा, नीलम कश्यप, साधना शर्मा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन


आरएसएस की सुभाष शाखा और हनुमान शाखा ने मनाई मकर संक्रांति
चंदौसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सुभाष शाखा ने मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को गांधी पार्क में हर्ष उल्लास के साथ मनाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्य शिक्षक आशीष ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर शंकर लाल, डॉ. विवेक, गोपाल, बृज किशोर, मुदित गर्ग, तरुण नीरज, सुशील, हरज्ञान, सुमंत गुप्ता, प्रदीप बिसारिया आदि मौजूद रहे। उधर आरएसएस हनुमान शाखा के तत्वावधान में हनुमानगढ़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति मनाई गई। पूजन कर खिचड़ी वितरण किया गया। साथ ही मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सुरेंद्र रस्तोगी व संचालन नंद किशोर ने किया। इस अवसर पर सुखलेश, छत्रपाल सिंह, दिनेश, डॉ. टीएस पाल, राजीव लोचन शर्मा, सुनील कुमार, डॉ. वीरेश कुमार, शिवम चौधरी, कुलदीप वार्ष्णेय, प्रभात अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायंट्स ग्रुप वूमेन शिखर ने बांटी खिचड़ी
चंदौसी। आवास विकास स्थित शिवालय मंदिर पर मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन शिखर के तत्वावधान में मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों ने राहगीरों में खिचड़ी का वितरण किया। अध्यक्ष शोभा शर्मा ने कहा कि हमें अपने त्योहार प्रेम पूर्वक मनाने चाहिए। ताकि आपस के प्रेम-भाव बढ़े। इस दौरान शिवानी शर्मा, मोना शर्मा, नीतू रस्तोगी, दामिनी वार्ष्णेय, शिखा शर्मा, सुमन शर्मा, विमलेश सैनी, शालिनी सक्सेना आदि मौजूद रही।



खिचड़ी- चाय का किया वितरण
चंदौसी। किरन वेलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को मोहल्ला पुरानी पैठ में मंकर संक्रांति का पर्व खिचड़ी व चाय वितरण कर मनाया। समिति अध्यक्ष डॉ. नीलम वार्ष्णेय ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी का वितरण करने से घर में सुख शांति व समृद्धि आती है। यह त्योहार नई फसल के आने वाले वर्ष के लिए समृद्धि का प्रतीक है। इस मौके पर शीलू जैन, रूबी वार्ष्णेय, इंदु अग्रवाल, डॉ. टीएस पाल, आशा गोस्वामी, मुकेश कुमार अग्रवाल, रीता, मीना, अंजू, गायत्री, खुशबू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed