फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   major road accident between Roadways Canter and Eco car in Sambhal many died and injured

संभल में हादसा: सड़क किनारे खड़ी रोडवेज को कैंटर ने मारी टक्कर, बाद में कैंटर से टकराई ईको, तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

Sat, 17 Jul 2021 12:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 17 Jul 2021 12:52 PM IST
सार

बदायूं-मेरठ हाइवे पर स्थित गांव कादराबाद की पुलिया के पास हाईवे किनारे खड़ी रोडवेज बस में कैंटर ने टक्कर मार दी। बाद में एक ईको कार उसी कैंटर में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
 

विज्ञापन
major road accident between Roadways Canter and Eco car in Sambhal many died and injured
दुर्घटनाग्रस्त कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से आ रही रोडवेज बस शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। संभल में पहले कैंटर ने बस को टक्कर मार दी, बाद में एक ईको कार उसी कैंटर में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सभी घायलों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि चालक मौके से भाग निकला है। शनिवार की सुबह चार बजे के करीब गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाइवे पर स्थित गांव कादराबाद की पुलिया के पास हाईवे किनारे खड़ी रोडवेज बस में कैंटर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से बदायूं जा रही रोडवेज बस की लाइट बंद हो गई और चालक हाईवे किनारे रोडवेज बस को खड़ी कर लाइट सही करने में लगा था। यात्री हाईवे पर रोडवेज के सामने और इधर-उधर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज बस आगे बढ़ गई और सामने खड़े यात्री चपेट में आ गए। इसके कुछ ही मिनट बाद एक ईको कैंटर से टकरा गई। हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने रोडवेज के यात्री चांद हुसैन (23) और सोनू (22) को मृत घोषित कर दिया। 


रोडवेज के परिचालक शमशाद (45) की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुचंने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जबकि कैंटर परिचालक बदायूं के थाना उझानी अंतर्गत गांव चटइया निवासी सोनू, ईको चालक पानीपत के थाना सिनौली अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी अरशद, रोडवेज चालक अलीगढ़ के थाना अतरौली अंतर्गत गांव काजमाबाद निवासी सतीश चंद्र समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed