फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   major accident four storey building collapsed in Babrala area of Sambhal

Sambhal News: ढाई घंटे तिरछी रही चार मंजिला इमारत, दूसरे की छत पर जा गिरी, आनन-फानन में लोगों ने बचाई जान

Sat, 29 Apr 2023 09:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Apr 2023 09:56 PM IST
सार

संभल के बबराला इलाके में एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान की बिल्डिंग तिरछी हो गई और करीब ढाई घंटे बाद दूसरे की छत पर गिर गई। 

विज्ञापन
major accident four storey building collapsed in Babrala area of Sambhal
निर्माणाधीन चार मंजिला बिल्डिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबराला के मोहल्ला साहूकारा में टैंक की खुदाई करने पर कृष्ण मुरारी में निर्माणाधीन चार मंजिला मकान की बिल्डिंग तिरछी हो गई। और करीब ढाई घंटे बाद भर भराकर पड़ोसी की छत पर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। सूचना पर एसडीएम, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम  भी पहुंची। 

विज्ञापन


मोहल्ला साहूकारा में कृष्णमुरारी की करीब 35-40 गज जमीन है। वह इस स्थान पर चार मंजिल बिल्डिंग बनवा रहे थे। आसपास के लोगों ने मना भी किया था। शनिवार की शाम को मजदूरों से शौचालय के टैंक के लिए खुदाई करा रहे थे। खुदाई करते हुए शाम करीब पांच बजे बिल्डिंग तिरछी होने लगी। काम कर रहे मजदूर भी वहां से काम छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोस के मकान मालिक राजेंद्र प्रसाद और मुकेश भी परिवार के लोगों के साथ घर से बाहर निकल आए थे। दोनों के मकान एक मंजिला हैं। कृष्ण मुरारी की बिल्डिंग धीरे धीरे तिरछी होती जा रही थी। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे बिल्डिंग भरभराकर पड़ोस के दोनों मकान पर जा गिरी। हादसे में राजेंद्र के मकान का लिंटर और मुकेश के मकान में जाने के लिए बनी गैलरी का लेंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। राजेंद्र सिंह के घर का कुछ सामान मलबे में नीचे दब गया। मकान गिरने की सूचना पर एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ आलोक सिद्धू, पुलिस बल और अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग ने मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारी मौके पर हैं। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed