{"_id":"586bfd844f1c1ba7091599e0","slug":"main-akhilesh-k-sath-iqbal-mahmood","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं अखिलेश के साथ ः इकबाल महमूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं अखिलेश के साथ ः इकबाल महमूद
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को दोपहर सियासी दिग्गजों के दरबार में समर्थकों की भीड़ थी और एक ही मुद्दा चर्चा में था। आगे क्या होगा? सपा की साइकिल किसके पास रहेगी। सियासी चर्चाओं के बीच संभल का सियासी पारा चढ़ा रहा।
कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद लखनऊ से संभल पहुंच गए हैं। उन्होंने समर्थकों के संग भविष्य की सियासत पर चर्चा की। जबकि दिल्ली में हो रहे घटनाक्रमों पर भी उनकी निगाह लगी रही। वे खबरों को जानने के लिए पल-पल अपडेट लेते रहे। जबकि सपा के जिला कार्यालय पर विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से मुलाकात की और सियासी चर्चाएं यहां पर भी गर्म रहीं। सियासी गहमागहमी के बीच लखनऊ से संभल आए कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने मंगलवार को अपने किले पर समर्थकों संग विचार विमर्श किया। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि साइकिल का चुनाव निशान किसके साथ होगा?
वो भविष्य के गर्भ में है और आने वाला वक्त ही इसका जवाब देगा लेकिन वह खुल कर अखिलेश यादव के साथ हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला लेने से पहले उन्होंने लखनऊ से फोन पर अपने चुनिंदा समर्थकों और करीबियों से बातचीत की थी। सबकी राय अखिलेश यादव के पक्ष में थी। उन्होंने कहा कि जब से वह लखनऊ से आए हैं लोग इस फैसले के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी संभल पहुंच गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में मंगलवार को दोपहर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया है। समर्थकों की राय भी जानी है।
विज्ञापन
चुनाव में अखिलेश होंगे पार्टी का चेहरा- जावेद अली
संभल(ब्यूरो)। सपा का सियासी संग्राम अभी थमा नहीं है। जिले के सियासी दिग्गज दिल्ली पहुंच चुके हैं। सियासी दिग्गजों में शामिल सांसद जावेद अली खां दिल्ली में हैं और पूरे घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के लखनऊ अधिवेशन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा चुका है। विधानसभा चुनाव में वही पार्टी का चेहरा होंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए चुनाव की औपचारिक सूचना आयोग को दे दी है। पूरी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट है और आगे उनके ही नेतृत्व में चुनाव होंगे। राजनीतिक आंदोलनों और विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ही पार्टी का चेहरा होंगे, लेकिन सैद्धांतिक, वैचारिक और नीतिगत मामलों में पार्टी अपने स्थापित दृष्टिकोण से आगे बढ़ेगी। मुलायम सिंह यादव का मार्गदर्शन का पार्टी को पहले की तरह मिलता रहेगा। उनके तजुर्बे से पार्टी आगे बढ़ेगी, ऐसी उम्मीद है।
जहां तक चुनाव आयोग में मुलायम सिंह यादव के द्वारा चुनाव चिह्न पर दावेदारी का सवाल है। अगर चुनाव आयोग उनके पत्र का संज्ञान लेकर कोई जानकारी पार्टी से मांगता है तो उसके संबंध में पार्टी जवाब दाखिल करेगी। फिलहाल तो पूरी पार्टी एकजुट है और अखिलेश यादव के नेतृत्व और मुलायम सिंह यादव की सरपरस्ती में चुनाव की तैयारी कर रही है।