फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Main accused who shot factory manager arrested

Sambhal News: फैक्टरी मैनेजर को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Main accused who shot factory manager arrested
चंदौसी (संभल)। फैक्टरी मैनेजर हरिओम शर्मा को गोली मारने वाले आरोपी विष्णु अग्रवाल को मंगलवार को पुलिस ने बदायूं चुंगी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के मोहल्ला बिसौली गेट निवासी फैक्टरी मैनेजर हरिओम शर्मा को शुक्रवार की रात उनके पड़ोसी विष्णु अग्रवाल ने रंजिशन लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। उनका मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में हरिओम शर्मा की पत्नी ने आरोपी विष्णु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगाई थीं। साथ ही पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मंगलवार को पुलिस ने बदायूं चुंगी से आरोपी विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्तल मुरादाबाद रोड पर बिलारी चेक पोस्ट से करीब 150 मीटर पहले झाड़ियों से बरामद कर ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और सप्लाई बॉक्स भी मिला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी घटना
मोहल्ला बिसौली गेट पर विष्णु अग्रवाल ने पड़ोसी हरिओम शर्मा को अपने घर के सामने रोककर रंजिशन पिस्टल से गोली मार दी थी। आरोपी ने उन पर पीछे से भी फायर किए थे। पूरी घटना बराबर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उपयोग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा चला गया था आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी विष्णु अग्रवाल ने घटना के बाद नोएडा से लेकर हरिद्वार तक दौड़ लगाई थी। इसके बाद वह कई शहरों में अपने परिचितों तक पहुंचा। वह मंगलवार को न्यायालय में पेश होने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



वर्जन
फैक्टरी मैनेजर हरिओम शर्मा को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी विष्णु अग्रवाल को बदायूं चुंगी से गिरफ्तार किया गया है। उससे घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद, उसे जेल भेज दिया गया। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed