फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahila Morcha will play an important role in assembly elections: Shefali

विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा महिला मोर्चा : शैफाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha will play an important role in assembly elections: Shefali
Mahila Morcha will play an important role in assembly elections: Shefali - फोटो : CHANDAUSI
भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन गांव देवर खेड़ा स्थित आशीष गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मुरादाबाद डॉ. शैफाली सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी मौजूद रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा पूरे जोश के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश में पुन: पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का हर प्रयास किए जा रहा है। महिला मोर्चा की टीम जिस तरह महिलाओं को अपने साथ जोड़ने व बाजपा को जिताने के लिए मेहनत कर रही है वह पुरुष से कम नहीं है। जितना जोश बाकी मोर्चों में है उतना ही जोश महिला मोर्चे में भी है। 2022 के चुनाव की तैयारी हम पूरे जोश के साथ कर रहे हैं। राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, ब्लाक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी सिरोही, सुभाष भटनागर, राजकुमार यादव, मंजू दिलेर, नगर पालिकाध्यक्ष इंदु रानी, अंजू चौधरी, विनीता शर्मा, पुष्पलता पाल, विजया राघव, मोक्षिका शर्मा, किरन शर्मा, संगीता सक्सेना, आशा गोस्वामी, संगीता शर्मा, ममता, नीलम, प्रीति, अपर्णा, कंचन, नीलम वार्ष्णेय, कमलेश सैनी, कामिनी राघव, वंदना, श्वेता उपाध्याय, श्रीपाल दिवाकर, उमेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed