{"_id":"5a24586c4f1c1bc9678bfc6b","slug":"mahila-ki-mout-per-jaam-lagaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैक्स ने महिला को रौंदा, मौत पर जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैक्स ने महिला को रौंदा, मौत पर जाम-हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
संभल में नूरपुर चौराहे पर हादसे के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाते लोग।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैक्स ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने टाटा मैक्स और चालक को पकड़ लिया। फिर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने टाटा मैक्स को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के गांव अझरा निवासी भगवान यादव की गांव बागड़पुर इम्मा स्थित रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। रविवार सुबह को भगवान यादव पत्नी सोनवती (32 वर्ष) के साथ बाइक से बागड़पुर इम्मा के लिए चला। संभल-गवां मार्ग पर नूरपुर चौराहे से मुड़ते वक्त सुबह आठ बजे पीछे से आई तेज रफ्तार टाटा मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। सोनवती बाइक से नीचे गिरी तो टाटा मैक्स ने रौंद दिया। सोनवती की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा मैक्स से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घेराबंदी करके टाटा मैक्स और चालक को पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस, थानाध्यक्ष नाथीराम पवार व भगवान यादव के परिजन पहुंच गए। परिजनों ने विलाप शुरू कर दिया। गुस्साए परिजन व ग्रामीण जाम लगाकर हंगामा करने लगे। हादसे में कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस के समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने। तब सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया पहुंचे। सीओ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम खुल सका। पुलिस ने टाटा मैक्स कब्जे में लेकर चालक प्रमोद निवासी सौंधन को गिरफ्तार करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। टाटा मैक्स को कब्जे में ले लिया। सोनवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन, लोगों को हुई दिक्कत
संभल। संभल-गवां मार्ग पर जाम के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक मार्ग ग्रामीणों के कब्जे में रहा। ऐसे में कोई वाहन निकालने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाया। बाइक सवारों ने प्रयास किया लेकिन गुस्साए ग्रामीण उनसे उलझ गए।
सौंधन से अनूपशहर जा रही थी टाटा मैक्स
संभल। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि टाटा मैक्स गांव सौंधन के व्यक्ति की है। टाटा मैक्स से श्रद्धालु पूर्णिमा के मौके पर बुलंदशहर के अनूपशहर गंगाघाट पर स्नान करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई।