फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahila ki maut k virodh men jaam

महिला की मौत के विरोध में हाईवे जाम

Sun, 01 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 01 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
mahila ki maut k virodh men jaam
जाम - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम व सीओ ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन


धनारी थाना क्षेत्र के गांव सुलतानगढ़ निवासी बली मोहम्मद अपनी पत्नी नाजरीन (32वर्ष) तथा बेटी फरहीन के लिए मुरादाबाद दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही वह सिरसी में मुरादाबाद रोड रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। बली मोहम्मद ने बाइक तो गिरने नहीं दी लेकिन नाजरीन बाइक से नीचे गिर गई। ट्रक ने नाजरीन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और पति दोनों सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


लोगों ने सिरसी चौकी पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। उधर जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलने पर एसडीएम राशिद अली खां, सीओ ब्रह्मपाल सिंह बालियान, सपा नेता सुहेल इकबाल भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से ट्रॉली के नीचे सो रहा किसान घायल
रजपुरा/गवां(ब्यूरो)। बबराला-गवां मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली के नीचे सो रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका गवां के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं चालक मौका पाकर मय ट्रक के भाग गया।

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौला दौलत सिंह निवासी किसान विजय सिंह शुक्रवार की शाम डीएसएम शुगर मिल में गन्ना डालने जा रहा था। जैसे ही वह बबराला-गवां मार्ग स्थित सिंघौली कल्लू गांव के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर खराब हो गया। जब ट्रैक्टर सही नहीं हुआ तो विजय सिंह उसी के नीचे सो गया।


इसी बीच गवां की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान बुरी तरह घायल हो गया। वहीं चालक मय ट्रक के मौका पाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस की डॉयल 100 ने किसान को गंभीर हालत में सीएचसी रजपुरा में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए घायल को रेफर कर दिया। किसान के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed