फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahaveer jayanti

जैन मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Wed, 20 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Wed, 20 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
mahaveer jayanti
महावीर जयंती
जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो। कुंडलपुर अवतारी, त्रिशलानंद विभो। भगवान महावीर ने कहा सब प्राणियों से मेरी मैत्री है अर्थात स्थावर या  जंगम, दृश्य और अदृश्य सभी जीवों का अस्तित्व स्वीकारने वाला ही पर्यावरण और मानव जाति की रक्षा के बारे में सोच सकता है। मंगलवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन


महावीर जयंती के अवसर पर गोपाल मोहल्ला स्थित जैन मंदिर में दिनभर भव्य आयोजन हुए। विद्वानों ने भगवान महावीर को जैन धर्म का संस्थापक माना है। भगवान महावीर जैन धर्म के प्रवर्तक नहीं हैं। वे प्रवर्तमान काल के 24वें तीर्थंकर हैं। भगवान महावीर ने छेदोपस्थानीय चारित्र (पांच महाव्रत, पांच समितियां, तीन गुप्तियां) की व्यवस्था की।
विज्ञापन


जैन मंदिर में सुबह अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकाली। भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में उत्साहित श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। पूरे दिन मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। भगवान महावीर को पालने में झुलाया गया। भजन कीर्तन के बाद विशेष आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. प्रमोद कुमार जैन, अजीत जैन, अशोक जैन, आनंद जैन, मोहित जैन, अंकित जैन, लोकेश जैन, पंकज जैन, एके जैन, इंद्रेश जैन, महिमा जैन, ज्योति जैन, प्रेमवती जैन, नीरू जैन मौजूद रहे।  पर्यावरणीय  प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में भगवान महावीर की प्रासंगिकता बढ़  गई है।


भगवान महावीर मानते थे कि जीव और अजीव की  सृष्टि में जो अजीव तत्व है अर्थात मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और वनस्पति उन  सभी में भी जीव है। अत: इनके अस्तित्व को अस्वीकार मत करो। इनके अस्तित्व को  अस्वीकार करना अपने अस्तित्व को अस्वीकार करना। स्थावर या  जंगम, दृश्य और अदृश्य सभी जीवों का अस्तित्व स्वीकारने वाला ही पर्यावरण  और मानव जाति की रक्षा के बारे में सोच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed