फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahant nritya gopaldas

महंत नृत्य गोपालदास को श्रीकल्कि मंदिर जाने से रोका

Tue, 22 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /संभल
अमर उजाला ब्यूरो /संभल Updated Tue, 22 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
mahant nritya gopaldas
महंत नृत्य गोपाल दास
श्री राम जन्म भूमि और श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास से अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास को प्रशासन ने श्री कल्कि मंदिर के दर्शन नहीं करने दिए। वह सोमवार को संभल जिले के गंवा स्थित हरिबाबा धाम से संभल नगर के श्री कल्कि मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे। रास्ते में नारंगपुर गांव के पास पुलिस प्रशासन ने उनका काफिला रोक दिया।
विज्ञापन


इससे महंत नृत्य गोपाल दास आहत हैं। उनके समर्थकों और भक्तजनों में आक्रोश है। महंत नृत्य गोपाल दास रविवार को हरिबाबा धाम में थे। सोमवार को सुबह उन्होंने संभल के श्री कल्कि मंदिर में भगवान के दर्शन की इच्छा व्यक्त की। संभल में हिंदू संगठनों और स्थानीय भक्तों को इसकी खबर दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब 10.30 बजे के उनका काफिला गवां से संभल की ओर चल पड़ा। महंत नृत्य गोपाल दास नारंगपुर तक पहुंच चुके थे वहां से उन्हें 11 किलोमीटर दूर संभल तक पहुंचना था। संभल में ही श्री कल्कि का प्राचीन मंदिर है। मंदिर में वह दर्शन को आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनके काफिले को नारंगपुर में रोक दिया और कुछ देर में ही गवां के लिए वापस करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे महंत नृत्य गोपाल दास श्री कल्कि मंदिर के दर्शन के बाद संभल से बुलंदशहर जाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने उनको रास्ते में रोककर उनकी यात्रा को बाधित कर दिया। इस मुद्दे पर जब नृत्य गोपाल दास से बातचीत की गई तो वह काफी आहत थे। 

भाजपा के स्थानीय नेता संजय सांख्यधर ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने वह कि संभल से अरविंद गुप्ता, महेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, परीक्षित कुमार आदि गवां गए थे। महंत को साथ में लेकर संभल आ रहे थे। रास्ते में अचानक पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मजबूरी में महंत को गवां वापस जाना पड़ा। प्रशासन की यह कार्रवाई हिंदुत्व पर प्रहार है। 

महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा भारत वर्ष में रह कर भी इस तरह से साधु-संत, महात्माओं को परंतत्र किया जाएगा और उनकी भावनाओं के ऊपर प्रहार होगा तो देश में कैसे शांति व्यवस्था रहेगी। कैसे साधु-संत रहेंगे और कैसे हिंदू रहेगा। जब प्रशासन ने उन्हें रोका और कहा कि लौट जाइए तो हम लौट गए।

लौटते नहीं तो क्या करते? क्या प्रशासन से लड़ते। यह कहते हुए उन्होंने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और कहा कि इस बारे में राज्यपाल को अवगत कराएंगे।   
महंत नृत्य गोपाल दास, राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष। 

पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने कहा प्रशासन ने महंत नृत्य गोपाल दास का काफिला नहीं रोका गया है। क्योंकि उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। जहां वह जाते हैं वहां पर सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम करना पुलिस की जिम्मेदारी है।


वह संभल के कल्कि मंदिर में बिना किसी पूर्व सूचना के आ रहे थे। इसलिए प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए मौका नहीं मिल सका था। उनके पीए से मेरी बातचीत हुई थी। मैंने उनसे यही कहा गया था कि पहले कार्यक्रम जारी कर दें और आ जाएं। प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं थी। महंत खुद वापस गए हैं। उन्हें प्रशासन ने नहीं रोका है।      
. ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed