{"_id":"67929b4c233a8066210057ad","slug":"mahakal-xi-entered-the-semi-finals-by-defeating-freedom-sports-club-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117079-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महाकाल इलेवन ने फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महाकाल इलेवन ने फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
धनारी के डीपी विद्या पीठ के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी: स्रोत- स्कूल
- फोटो : स्कूल
विज्ञापन
धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को महाकाल इलेवन और फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें महाकाल इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब की टीम को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच भुवन को मिला।
बृहस्पतिवार को डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर महाकाल इलेवन और फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिसमें फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 20 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें बल्लेबाज अरुण यादव ने 45 और श्रेयस ने 21 रन का योगदान दिया।
वहीं, महाकाल इलेवन के गेंदबाज अभिषेक व आरिफ ने दो- दो और वसीम ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने 11.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज भुवन ने 50 और रजत राज ने 26 रन बनाए। फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज अजय राज ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता और विकास राघव रहे। स्कोरिंग ललित शर्मा ने की। भुवन के बेहतरीन बल्लेबाजी को देखते हुए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, राहुल यादव, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा, विकास, आदित्य, जेपी यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाकाल इलेवन और नोएडा इलेवन के बीच खेला जाएगा।