फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Made objectionable video after raping a girl, threatened to make it viral, case registered

युवती से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाई, वायरल करने की धमकी दी, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Made objectionable video after raping a girl, threatened to make it viral, case registered
संभल। युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो होश उड़ गए। कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। कोतवाली संभल क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नगर के एक निजी अस्पताल में काम करती है। आरोप है कि शनिवार की शाम को जब वह घर आने के लिए शंकर चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान नखासा थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहम्मदाबाद निवासी रियाज आया और बताया कि उसके एक दोस्त के पास युवती का आपत्तिजनक फोटो है और वह उसको बुला रहा है। युवती का कहना है कि वह डर के चलते रियाज क साथ चली गई। आरोपी मुरादाबाद मार्ग स्थित कुरैशी बोन मिल के सामने ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। जब वह चिल्लाई तो नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी आमिर सुहैल आया और उसने युवती को पकड़ लिया। रियाज ने दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि इस दौरान वीडियो भी बनाई गई। किसी को जानकारी देने पर वायरल करने की धमकी दी। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed