{"_id":"68891fd0e0f70d42a80efe57","slug":"made-aware-about-child-crimes-at-the-station-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-125301-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खाद निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों व सचिव का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खाद निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों व सचिव का स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
बहजोई। खाद की उपलब्धता व वितरण आदि को लेकर एडीएम प्रदीप वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें गैर हाजिर होने पर निर्माता कंपनी के प्रतिनिधियों व सचिव के खिलाफ स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं, खाद वितरण में किसानों से पक्षपात करने पर एफआईआर को चेताया गया।
मंगलवार को शाम हुई समीक्षा बैठक में डीएमओ प्रबोध कुमार ने बताया कि जिले में यूरिया 14473 मीट्रिक टन, डीएपी 2777 मीट्रिक टन व एनपीके 9664 मीट्रिक टन उपलब्ध है। सभी विक्रेताओं को किसानों की जोत व वैज्ञानिक संस्तुति के आधार पर खाद वितरण को कहा गया है। वहीं, किसानों की ओर से आलू के लिए डीएपी व एनपीके की खरीद अभी से न की जाए। अवैध भंडारण पर कार्रवाई होगी।
एडीएम ने कहा कि सहकारी समितियों को नियम के मुताबिक खाद का वितरण किया जाए। साथ ही, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पक्षपात करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस बीच बैठक में गैर हाजिर होने के कारण सूचना न मिलने पर निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि व सचिव के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया।