{"_id":"68891f6f34c1d04eb00d81a0","slug":"made-aware-about-child-crimes-at-the-station-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121850-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्टेशन पर बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्टेशन पर बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
चंदौसी। जीआरपी व आरपीएफ और जस्ट राइट संस्था की ओर से मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर विश्व मानव दुर्व्यवहार दिवस मनाया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम अनाउंसमेंट व पंफ्लेट वितरण कर जैसे अलग-अलग तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को बाल अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे सीओ अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने प्लेटफार्म एक व दो, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर और ट्रेनों में जाकर यात्रियों को बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनाउसमेंट व पंप प्लेट के माध्यम से यात्रियों को बताया कि बाल बाल दुर्व्यवहार एक घोर अपराध है और ये मानवता पर कलंक है। रेलवे स्टेशन के किसी भी हिस्से में लावारिश बच्चे झुंड के रूप में घूमते हुए दिखाई दे, तो इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को तत्काल दें। साथ ही, इसकी सूचना रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या फिर राइट संस्था के टोल फ्री नंबर पर भी दे सकते हैं। इस मौके पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। संवाद