{"_id":"6307cfd74493334d164747d3","slug":"madaara-mein-vivaahita-ne-khud-par-kerosin-daal-kar-lagaee-aag-maut-chandausi-news-mbd438934355","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदारा में विवाहिता ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदारा में विवाहिता ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर लगाई आग, मौत
विज्ञापन
बहजोई। कोतवाली के गांव मदारा निवासी विवाहिता ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं मायके वालों की ओर से ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित करने के मामले में बेटी की मौत होने का आरोप लगाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारा निवासी विवाहिता ऊषा पत्नी सचिन ने बृहस्पतिवार की शाम के समय घर के कमरे में बंद होकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इसके चलते कुछ ही देर में ऊषा (22) ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि विवाहिता का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। बीते दिनों रक्षाबंधन पर गांव आने के बाद वह वापस मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। ऊषा घर में अपनी सास लक्ष्मी के साथ रहती थी।
वहीं घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता जसवीर निवासी गांव अमावती थाना कैलादेवी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता का आरोप है कि उसका दामाद सचिन आए दिन बाइक की मांग करता था। इससे परेशान होकर बेटी ने खुद को आग लगाकर मार डाला।