फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Maa durge ki aradhana

या देवि सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता...

Mon, 11 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Mon, 11 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Maa durge ki aradhana
नवरात्र पर माता की आरती करते श्रद्धालु।
या देवि सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:। मां भगवती का चौथा स्वरूप माता कूष्मांडा हैं। रविवार को भोर से ही मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूूजा अर्चना हुई। भक्तों ने उपवास रखकर मां की महिमा का गुणगान किया। देर शाम मां की भव्य आरती हुई।
विज्ञापन


देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मां का जलाभिषेक किया गया। देवी को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चूड़ी अर्पण किए गए। मां को भोग लगाया गया। मां कूष्मांडा देवी योग-ध्यान की देवी भी हैं। देवी का यह स्वरूप अन्नपूर्णा का भी है।
विज्ञापन


उदराग्नि को शांत करने वाली हैं। देवी कवच को पढ़कर मनोकामना पूरी करने की मन्नत मांगी गई। दिन भर भजन कीर्तन के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया गया। देर शाम भक्तों ने मां का पूजन अर्चन कर भोग लगाया। भव्य आरती की गई। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत परायण किया। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि इनकी मंद हंसी से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई थी। इनकी आठ भुजाएं हैं। जिनमें कमंडलु, धनुष-बाण, कमल पुष्प, अमृत-कलश, शंख, चक्र, गदा और सभी सिद्धियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन सिंह है और इनकी भक्ति से आयु, यश और आरोग्य की वृद्धि होती है। 

श्रीराम बाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नव दुर्गा मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। दिन भर भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं का दिन भर मां के दर्शन करने का सिलसिला रहा। देर शाम भव्य आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को हुजूम उमड़ पड़ा। मौलागढ़ स्थित मां कंकाली मंदिर परिसर में भी मेला लगा हुआ है।

प्राचीन देवी मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए दूरदराज से भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। देर रात तक भजन कीर्तन और भव्य आरती में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। सीता रोड स्थित बगिया वाली माता मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ का नजारा है। मंदिरों को रंग बिरंगी आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। 


मौलागढ़ स्थित मां कंकाली का प्राचीन मंदिर, श्रीराम बाग धाम स्थित सिद्धिदात्री नव दुर्गा मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली माता मंदिर, सुभाष रोड रायसत्ती स्थित माता मंदिर, मिलक मौलागढ़ स्थित मां पूर्णागिरी नव दुर्गा देवी धाम, ब्रह्मबाजार स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर में भक्तों की भीड़ का नजारा रहा। भोर से ही लंबी कतारों के बीच घंटों इंतजार के बाद भक्तों ने मां का पूजन अर्चन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed