फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lover of who came to meet the mother of four children was beaten up by the woman's husband

चार बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को महिला के पति ने जमकर धुना और बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
lover of  who came to meet the mother of four children was beaten up by the woman's husband
संभल। चार बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग युवक को भारी पड़ गया। महिला के पति ने प्रेमी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पिटाई की। इसके बाद बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई है। महिला के पति ने जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात साढ़े दस बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का प्रेमी मिलने के लिए पहुंचा था। अचानक महिला का पति छत से नीचे कमरे में आया तो प्रेमी युवक बेड के नीचे छिप गया। आहट होने पर महिला के पति ने बेड के नीचे देखा तो महिला का प्रेमी लेटा हुआ था। भागने का प्रयास किया तो महिला के पति ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान जमकर धुनाई की गई और बंधक बना लिया।
विज्ञापन

गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। महिला के पति ने बताया कि करीब एक वर्ष से उसकी पत्नी और युवक के प्रेम संबंध हैं। कई महीने पहले पकड़ा था तो पंचायत ने माफी मांगने पर छुड़वा दिया था। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी हत्या करने के इरादे से रात साजिश कर रहे थे। महिला के पति ने हयातनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed