{"_id":"604d07dc8ebc3e8c955c0c15","slug":"lover-couple-got-married-in-panchayat-sambhal-news-mbd38283223","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता हुए प्रेमी युगल का पंचायत ने कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता हुए प्रेमी युगल का पंचायत ने कराया निकाह
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने प्रेमी युगल का निकाह कराया है। यह प्रेमी युगल गुरुवार की रात कहीं चला गया था। मामला पंचायत में पहुंचा तो प्रेमी युगल को वापस आने के लिए कहा। पहले पंचायत ने दोनों को अलग-अलग रहने की बात कही लेकिन प्रेमी युगल इस बात पर राजी नहीं हुए। जिसके बाद पंचायत ने निकाह करा दिया।
दरअसल इस प्रेमी युगल का करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। गुरुवार की रात युवती को मौका मिला तो वह घर से निकल आई। उसे प्रेमी युवक कहीं लेकर चला गया। इसकी जानकारी प्रेमी युगल के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया।
गांव के जिम्मेदार लोगों के बीच पंचायत की गई। इसमें प्रेेमी युगल को गांव बुलाने पर सहमति बनी। किसी तरह बातचीत कर प्रेमी युगल को शुक्रवार की रात गांव बुला लिया गया। शनिवार को पंचायत में दोनों के अलग-अलग रहने पर चर्चा हुई लेकिन प्रेमी युगल इस बात पर राजी नहीं हुए। पंचायत ने निकाह कराने का फैसला लिया लेकिन परिजन नाराज हो गए। पंचायत ने प्रेमी युगल के परिजनों को मनाया और निकाह करा दिया। इससे प्रेमी युगल के प्यार को मंजिल मिल गई।