फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Love couple had kidnapped eight month old child to sell

Sambhal News: प्रेमी युगल ने बेचने के लिए किया था आठ माह के बच्चे का अपहरण

Thu, 16 May 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Love couple had kidnapped eight month old child to sell
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हौद भद्दे सराय निवासी मनतशा ने प्रेमी से निकाह करने के लिए रुपयों का जुगाड़ करने के लिए पड़ोसी के आठ माह के बच्चे का अपहरण किया था। प्रेमी युगल बच्चा बेचकर निकाह करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ ही आरोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्चे का अपहरण बेचने के लिए किया था।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के हौजभदे सराय निवासी रियाजुल के आठ महीने के बेटे शाहजेब का सोमवार की दोपहर पड़ोसी युवती मनतशा ने अपहरण कर लिया था और प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवती व उसका प्रेमी संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर बच्चे के साथ दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन शुरू की। बुधवार को संभल-जोया मार्ग से प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बच्चा भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज पजाया निवासी प्रेमी शाहनवाज से निकाह करना चाहती है। परिवार के लोग निकाह करने को तैयार नहीं थे। इसलिए प्रेमी के साथ जाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रेमी के पास निकाह करने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए पड़ोसी रियाजुल के बेटे का अपहरण कर लिया था और उसको बेचकर निकाह करने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने पहले ही लिया था किराये पर मकान
आरोपी युवती ने बताया कि चार माह पहले ही उसके पिता ने रियाजुल के घर के सामने किराये पर मकान लिया था। रियाजुल के घर आना-जाना हुआ तो बच्चे से भी लगाव हो गया था। बच्चा काफी-काफी देर तक खेलता रहता था। कई बार बच्चे को घर भी ले आती थी, लेकिन जब प्रेमी के पास निकाह के लिए रुपये नहीं हुए तो बच्चे का अपहरण करके किसी दूसरे जिले में बेचने की योजना बनाई थी। बताया कि उसने बच्चे का अपहरण करने के बाद प्रेमी को फोन करके बुलाया था। इसके बाद बच्चा बेचने की फिराक में लगे थे।


कोट
पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्चा बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। -श्रीश्चचंद्र, एएसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed