फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lord Kalki will incarnate to destroy the demons who do not believe in Ram: Pramod Krishnam

राम को नहीं मानने वाले असुरों का नाश करने के लिए कल्कि भगवान अवतार लेंगे : प्रमोद कृष्णम

Sun, 07 Jan 2024 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lord Kalki will incarnate to destroy the demons who do not believe in Ram: Pramod Krishnam
संभल। जो राम के साथ हैं वह सुर हैं, जो साथ नहीं हैं वह असुर हैं। राम का विरोध करने और नहीं मानने वाले लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है। राम को नहीं मानने वाले असुरों का नाश करने के लिए ही कल्कि भगवान अवतार लेंगे। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भेजने के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास का और तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार। कहा कि निमंत्रण नहीं मिलता तब भी दर्शन करने के लिए जाते। यह निमंत्रण मिलना सौभाग्य है। जो लोग निमंत्रण मिलने के बाद भी नहीं जाएंगे उनका दुर्भाग्य है। एक और सवाल के जवाब में आगे कहा कि अखिलेश यादव की जमीन खिसक रही है। मुलायम सिंह यादव ने भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। रामलला के कितने भक्तों का नुकसान हुआ। यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। श्री कल्कि धाम मंदिर के निर्माण पर भी अखिलेश यादव सरकार ने रोक लगवाई थी। भगवान राम के मंदिर का निर्माण भी नहीं रूका और श्री कल्कि धाम का निर्माण भी नहीं रूका। आचार्य ने डिंपल यादव को लेकर कहा कि उनकी आस्था भगवान श्रीराम में है। बाकी समाजवादियों की आस्था भगवान श्रीराम में नहीं है। मालूम हो श्री कल्कि धाम का शिलान्यास 19 फरवरी को होना है। इसके लिए पीठाधीश्वर की ओर से निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed