{"_id":"57bcab824f1c1b7f59d4fd85","slug":"lootfrom-finace-company-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर से डेढ़ लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर से डेढ़ लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से किस्त की रकम लेकर लौट रहे निजी फाइनेंस कम्पनी के सुपरवाइजर को बदमाशों ने लूट लिया। उससे 1,15,320 रुपये लूटे गए हैं। घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। थाना पुलिस ने मौके पर जांच की। घटना को संदिग्ध बताया है।
बहजोई थाना क्षेत्र में सेट इन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड नाम से एक निजी फाइनेंस कंपनी समूह बनाकर रकम इकट्ठा करती है। कंपनी जरूरतमंद लोगों का ब्याज पर कर्ज देती है। इसी कंपनी के सुपरवाइजर बिलारी के गांव करावर निवासी हरिओम पुत्र अनेक सिंह मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे अपनी बाइक हीरोहोंडा बाइक से किस्त वसूल कर बहजोई आफिस को जा रहे थे। रास्ते में नाचनी से चन्दनकटी मार्ग पर नाचनी तिराहे के पास तीन मोटर साइकिल सवार छह बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
उनके साथ मारपीट की। बदमाश उनकी मोटर साइकिल का प्लग निकालकर बहजोई की ओर भाग गये। घटना के बाद हरिओम ने राहगीरों के मोबाइल से अपने आफिस को सूचना दी। पवांसा के चौकी इंचार्ज बलराम सिंह यादव बहजोई के थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रवीन सिंह सोलंकी का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि फाइनेंस कंपनी के रुपये हड़पने के लिए घटना बनाई गई है। वैसे पुलिस हकीकत सामने लाने के लिए जांच कर रही है।