फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Looted thousands of rupees from farmers

बाइक सवार बदमाशों ने दो किसानों से 78 हजार लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Looted thousands of rupees from farmers
सौंधन (संभल)। खिरनी पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार कैली पतरासी निवासी किसान सतेंद्र सिंह यादव व अखिलेश से 78,000 रुपये लूटे गए हैं। दोनों सगे भाई हैं। विरोध करने पर सतेंद्र को तमंचे की बट मारी। एक फायर भी किया। सतेंद्र को चोट आई है। अखिलेश का मोबाइल भी छीन ले गए। चार बदमाशों ने इन्हें लूटा है। बदमाश दो बाइकों पर सवार थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कैली पतरासी गांव निवासी सतेंद्र सिंह और अखिलेश सोमवार को गजरौला गए थे। शाम को वापस लौटने में देर हो गई। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे दोनों भाई बाइक लेकर अपने गांव की ओर चल दिए। पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर थे तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार लोगों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। छीनाझपटी शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर तमंचा तान दिया। सतेंद्र के तमंचे को बट भी मार दी। सतेंद्र घायल हो गया। बदमाशों ने सतेंद्र से 70,000 रुपये और अखिलेश से मोबाइल फोन व 8,000 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed