{"_id":"648e165aa69b2ef9d70242ea","slug":"loot-of-84-thousand-from-kiln-laborer-bringing-wages-money-sambhal-news-c-15-1-177702-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मजदूरी के पैसे लेकर आ रहे भट्टे मजदूर से 84 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मजदूरी के पैसे लेकर आ रहे भट्टे मजदूर से 84 हजार की लूट
Sun, 18 Jun 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। भट्टे से मजदूरी के पैसे लेकर आ रहे मजदूर की बाइक में कुढ़फतेहगढ़ में गैस एजेंसी के पास बदमाश ने टक्कर मार दी और हाथापाई करते 84 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। आरोपी बाइक लेकर भाग गया। मजदूर ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दारनी निवासी रामू सिंह परिवार सहित कुंदरकी के भट्टे पर मजदूरी करता है। उसने डीसीएम में सामान भरवाकर परिवार को घर भेज दिया था। स्वयं मजदूरी के पैसे लेकर दो बच्चों के साथ बाइक से घर जा रहा था। कुढ़फतेहगढ़ में एजेंसी के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और दो बार बाइक आगे निकाली। तीसरी बार में बाइक में टक्कर मार दी। बाइक धीमी होने के कारण रुक गई। आरोपी बदमाश ने रामूसिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी नेउसकी जेब से 84 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे लेकर वह बाइक से भागने लगा। रामू सिंह के शोर मचाने पर पास में ही बाइक से जा रहा रहे किसान ने उसका पीछा करने की कोशिश की। वह उसे रोक नहीं आया। किसान अतर सिंह की भी बाइक फिसल गई, वह भी चोटिल हो गए। बदमाश नकदी लेकर भाग गया। पीड़ित रामूूसिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।