फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   logon men gussa

कर्बला में गंदा पानी और रास्ता खराब होने पर रुके ताजिये

Thu, 13 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 13 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
फूल सिंहा मतें रास्ता खराब होने के कारण करीब दो घंटे तक ताजिया रुका रहा। जिले में कड़ी सुरक्षा और चौकसी के बीच 578 स्थानों पर छोटे बड़े ताजिए निकाले गए। संभल में डीएम-एसपी खुद डेरा डाले रहे, जबकि अन्य स्थानों पर एसडीएम और सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।   
विज्ञापन



कहीं रास्ते का विवाद था तो कहीं रास्ता खराब था। ताजिए की उंचाईं को लेकर भी एक दो स्थानों पर मामूली विवाद उभरा जिसे  सुलझा लिया गया। संभल तहसील के गांव फूलसिंघा में खराब रास्ते की ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। इससे ट्राली में रखा ताजिया रुक गया। दो घंटे तक जुलूस रुका रहा। इस दौरान लोगों ने रास्ता खराब होने को लेकर पर रोष व्यक्त किया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उनसे कहा कि अगर चेहल्लुम तक रास्ता ठीक नहीं हो सका तो वह आंदोलन करेंगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अरविंद तिवारी ने समझा-बुझाकर निकलवाया जुलूस।
विज्ञापन



असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुरकला में तलवार गांव के मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। गांव में यह जुलूस उस समय रुक गया जब एक मकान का छज्जा रास्ते में पड़ा। इसके चलते ताजिए को झुकाना पड़ रहा था। ताजियेदारों ने ताजिया झुकाने से मनाकर दिया। छज्जा तोड़ने की मांग हुई और करीब दो घंटे तक ताजिया रुका रहा। बताते हैं कि यहां सड़क ऊंची होने से दिक्कत आई है। इस मामले में पुलिस ने समझा-बुझाकर ताजिया निकलवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के ताजियेदारों ने बताया कि अच्छा होता यदि पहले मार्ग बदलवा दिया जाता तो यह नौबत न आती। मनोटा गांव में रास्ता खराब होेने की वजह से ताजिएदारों को दिक्कत आई। आधा घंटे तक ताजिया आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान आपसी खींचतान भी हुई। 



पुलिस को किसी ने मारपीट हो जाने की सूचना दे दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक ताजियेदारों ने आपसी समझदारी से ही ताजिया आगे बढ़ा दिया गया। संभल के हसनपुर रोड स्थित कर्बला में गंदा पानी भर जाने से  आक्रोशित ताजिएदारों ने सड़क पर ताजिए रख दिए और इससे जाम की नौबत बन गई।  संभल हसनपुर मार्ग पर आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कर्बला मैदान में लगने वाले मेले के प्रबंधक ने ताजियेदारों को समझा कर ताजिये आगे बढ़ाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed