फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   logari festival in sambhal

उत्साह के साथ मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
logari festival in sambhal
चंदौसी में श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर में लोहड़ी में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। लोहड़ी का पर्व नगर में कई स्थानों पर परंपरागत व धूमधाम से मनाया गया। श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पंजाबी समाज के लोगों ने आग के चारों ओर परिक्रमा कर घर-प रिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर युवक-युवतियों ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य कर लोहड़ी का जश्न मनाया।
विज्ञापन

बुधवार को श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर पर लोहड़ी का पर्व उत्साह व परंपरागत तरीके से मनाया गया। बुधवार की रात साढ़े सात बजे मंदिर के मुख्य पुजारी मेवाराम शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित की। लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही उसके चारों तरफ ढोल नगाड़ों की थाप पर महिला व पुरुषों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़ कर नृत्य करना शुरू कर दिया। काफी देर अग्नि के परिक्रमा करते हुए नृत्य करते का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मूंगफली, रेबड़ी व मक्का का परंपरागत प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान विपिन आहूजा, मोनू खुराना, सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, बिट्टू अदलखा, लवली वर्मा, मनमोहन भसीन, सुरेंद्र मदान, सुधीर मल्होत्रा, डा. मनोज आहूजा, नीले साहनी, अशोक अरोरा, सरदार सुरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, गगन अरोरा, प्रिंस आहूजा, राजू कालड़ा, बविता खुराना, प्रियंक आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आजाद रोड में लोहड़ी का पूर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान हरमीत सिंह, गुरुशरण, महेंद्रपाल सिंह, मनदीप सिंह, स्वणसिंह, गुरुबख्श सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, गुरुजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश कालोनी व पंजाबी कालोनी में भी लोहड़ी का पर्व उत्साह से मनाया गया। यहां भी पंजाबी समाज के महिला-पुरुषों ने लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित कर परिक्रमा की। युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य कर किया। सभी से परिक्रमा के दौरान परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed