{"_id":"6087150f8ebc3e593b4036a1","slug":"lockdown-opnend-in-chandausi-chandausi-news-mbd387515924","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुले बाजार, देहात क्षेत्रों के लोगों ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुले बाजार, देहात क्षेत्रों के लोगों ने की जमकर खरीदारी
विज्ञापन
चंदौसी के फड़याई बाजार में लगा लंबा जाम।
- फोटो : CHANDAUSI
गुन्नौर/बबराला/कुढ़फतेहगढ़/धनारी/बनियाठेर/नरौली। लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर खरीदारी करने को लोग उमड़ पड़े। देहात क्षेत्रों के बाजारों में सोमवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस कारण बाजारों में काफी भीड़भाड़ नजर आई। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को बाजारों में जमघट लगा रहा।
सोमवार को जैसे ही बाजार खुले तो गुन्नौर व बबराला के दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देहात क्षेत्रों में शादी-विवाह के सहालग प्रारंभ हो चुके हैं। इसलिए जिन घरों में शादियां होनी हैं, वह लोग बाजारों में पहुंच जरूरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दो दिन बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर देहात क्षेत्र के लोगों की भीड़ बाजारों में पहुंचनी शुरू हो गई।
इसके अलावा कुढ़फतेहगढ़ व धनारी क्षेत्र के बाजार खुलने पर भी नागरिकों ने दुकानों पर पहुंच खरीददारी की। इस दौरान नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तक भूल गए। भीड़ की शक्ल खरीदारी करने से एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया।