फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

संभल में लॉकडाउन की अवधि 43 घंटे बढ़ी, 14 की रात 12 बजे तक रहेगा लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
चंदौसी के संभल गेट में लाकडाउन में बाहर खड़े लोग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। संभल जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण डीएम अविनाश कृष्ण ने लॉकडाउन को 14 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी शहरी, ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान डोर टू डोर सर्विलांस, कांट्रैक्ट, ट्रेसिंग, रैंडम चेकिंग, सैनिटाइजेशन आदि काम पूर्ण रुप से किये जाएंगे।
विज्ञापन

तेजी के फैलते कोविड-19 के कारण प्रदेश सरकार ने सभी जनपद में दस जुलाई की रात्रि दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का लॉक डाउन लगाया है। यह अवधि सोमवार को सुबह पांच बजे तक पूरी हो रही है। संभल जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। एक जून से 12 जुलाई तक जनपद में 431 कोरोना संक्रमित मिले हैं तथा कुल संख्या 519 हो चुकी है। प्रसार को रोकने और सर्विलांस का कार्य कराने के लिए डीएम संभल अविनाश कृष्ण ने 13 जुलाई की सुबह पांच बजे से 14 जुलाई की रात 12 बजे तक 43 घंटे का लॉक डाउन बढ़ा दिया है। आवश्यक एवं स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर इस अवधि में सभी कुछ पूर्णतया बंद रखा जाएगा। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने एवं निजी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बाहर निकलने पर चालान एवं सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख रुप से किये जाएंगे यह कार्य
लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के दौरान कोरोना से बचाव और जांच कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभाग के द्वारा डोर टू डोर सर्विलांस का कार्य किया जाएगा। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रैस किया जाएगा। अधिक से अधिक रैंडम सैपलिंग की जाएगी, गांव, गली-मोहल्लों को सैनिटाइज किया जाएगा। ताकि तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिष्ठान, व्यवसायिक गतिविधि रहेंगी बंद, आवश्यक वस्तुओं की होगी आपूर्ति
चंदौसी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हॉट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सभी आवश्यक सेवा और स्वास्थ्य सेवाएं चालू रहेंगी। डोर टू डोर डिलीवरी से जुड़े लोगों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी आदि के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।

संभल जनपद म कोरोना पाजिटिव अत्यधिक पाए जाने के कारण जनहित में लॉक डाउन की अवधि 14 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक बढ़ाई गई है। सभी नियम पूर्ववत लागू रहेंगे। अनावश्यक बाहर निकले अथवा निजी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कोविड-19 से बचाव को लगी टीम अपने कार्य निर्धारित समय में पूरा करेंगी। - अविनाश कृष्ण, जिला अधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed