फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in chandausi

पुलिस की सख्ती के सामने बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोग घरों में जाकर दुबके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
lockdown in chandausi
लॉकडाउन असरदार- पवांसा में संभल-बहजोई मार्ग पर लॉकडाउन के दौरान छाया सन्नाटा। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी/गुन्नौर। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहे लेकिन लोग बाजार में सैरसपाटा करने से बाज नहीं आए। पुलिस दस बजे के बाद भी तैनात दिखाई दी और लाठी भांजकर लोगों को घरों के लिए भेजा। कुछ को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। पुलिस ने विभिन्न जगह दस लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा तो बताया कि वह दवा लेने आए हैं। एक व्यक्ति ने गमी में शामिल होने जाने की बात कही। शनिवार की अपेक्षा शहर में आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक 59 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को पुलिस का रवैया सख्त रहा। शनिवार की अपेक्षा रविवार को लॉकडाउन के दौरान वाहनों व पैदल घूमने वालों की संख्या कम रही। मगर लोग घरों के बाहर टहलने व आपस में बातचीत करने से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

सीओ गोपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सुबह से ही कमान संभाली ली थी। सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ शहर में दुकानें खुलने की सूचना पर पसरट्टा बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, संभल गेट, स्टेशन रोड, सुभाष रोड, शक्ति नगर, बिसौली गेट, जारई गेट, सीकरी गेट, लक्ष्मण गंज आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान यहां भी दुकानें खुली मिलीं, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानें बंद करा दीं। बाजार में सड़क किनारे खड़ी बाइकों के पहिये की सिपाहियों ने हवा निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आया और बेवजह घूमने वालों को लाठी फटकार उन्हें हिदायत देकर घरों को भेजा। दोपहर 12 बजे शहर की सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा नजर आया। दूर-दूर तक कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा था। पुलिस कर्मी सुबह से शाम व रात को गश्त कर लॉकडाउन का पालन कराते नजर आए।
सब्जी के ठेले भी रहे गायब
चंदौसी। रविवार को ठेले पर सब्जी बेचने वाले लोग नजर नहीं आए। शनिवार को पुलिस ने सड़कों पर ठेले से सब्जी बेचने वालों पर सख्ती दिखाई थी। इसलिए रविवार को शहर में कहीं भी कोई ठेला संचालक सब्जी बेचता नजर नहीं आया।
चुनाव प्रचार करते पुलिस तीन दबोचे
चंदौसी। लॉकडाउन में चुनाव प्रचार करते कोतवाली पुलिस ने तीन समर्थकों को दबोचा लिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर कुछ लोग अपने प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। दोपहर पुलिस गांव मौलागढ़ पहुंची तो पुलिस को देख वोट मांग रहे लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर तीन लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई।

कलर लैब संचालक गिरफ्तार
चंदौसी। लॉकडाउन का पालन कराते समय पुलिस शक्ति नगर में कलर लैब पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने अंदर जाकर देखा तो आधा दर्जन युवक कार्य कर रहे थे। पुलिस ने कलर लैब संचालक से लॉकडाउन में संस्थान खोलने का कारण पूछा। इसका जवाब संचालक नहीं दे पाया। पुलिस कलर लैब से एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed