फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lock down in sambhal

बारिश के दौरान भी घर से निकले लोग, नहीं किया लॉकडाउन का पालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
lock down in sambhal
संभल/चंदौसी। रिमझिम बारिश के दौरान भी लोग घरों में नहीं रहे। बाजार में भी काफी भीड़ रही। ऐसे में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया गया। संभल में भी पूरी तरह पालन नजर नहीं आया। चंदौसी का भी यही हाल रहा। जब पुलिस ने सख्ती की तो लोग अपने घरों के रूख करते नजर आए। बुधवार को रिमझिम बारिश होती रही। इसके बाद भी लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया। पुलिस ने दौरा किया तो कई जगह जगह सख्ती की गई। जगह जगह चेकिंग की और लोगों से पूछताछ हुई।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती होने पर लोगों ने पालन किया। दरअसल सुबह को 6 बजे से 11 बजे तक नगर के बाजार में आवश्यक सामग्री बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से इजाजत दी हुई है। लोग जमकर खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कई जगह भीड़ एकत्र होने पर दूरी टूट रही है। इससे संक्रमण फैलने का अंदेशा है। वहीं दूसरी ओर चंदौसी में कई जगह उल्लंघन किया गया। लोग सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। हालांकि कोतवाल डीके शर्मा फोर्स के साथ पालन कराने के लिए सड़क पर भ्रमण करते रहे। जहां पुलिस पहुंची वहां सन्नाटा खींचना शुरू हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed