{"_id":"58c0595a4f1c1bc142dc4569","slug":"local-conection-of-terrorist-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल कनेक्शन तलाश रहीं खुफिया एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल कनेक्शन तलाश रहीं खुफिया एजेंसियां
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
मारा गया आतंकी सैफुल्लाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एक आतंकी ढेर होने के बाद संभल में एक बार फिर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। वे लोकल कनेक्शन तलाशने मंे जुटीं हैं। चंदौसी में जीआरपी थानाध्यक्ष राम कुंवर सिंह ने मेटल डिटेक्टर के साथ प्लेट फार्म पर यात्रियों की सामान की चेकिंग की।
आरपीएफ ने भी संदिग्ध यात्रियों व उनके सामान की चेकिंग की लेकिन किसी के पास कुछ संदिग्ध नहीं मिला। मंगलवार को लखनऊ की हाजी कालोनी में आतंकी मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने आईएसआई के आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया, जबकि बुधवार को कानपुर के जाजमऊ में दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया है। आतंकी और एसटीएफ के बीच लखनऊ में छह घंटे से अधिक समय तक फायरिंग चली थी।
घटना के बाद से प्रदेश में हाई अलर्ट जारी हो गया था। संभल में पुलिस ने चेकिंग की है। खुफिया विभाग भी पुराने आतंकी कनेक्शन खंगाल रहा है। हर छोटी बड़ी गतिविधि पर खुफिया विभाग नजर है। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि अभी कोई ऐसा इनपुट खुफिया तंत्र से नहीं मिला है, जिस पर संभल पुलिस को काम करना हो, लेकिन सामान्य तौर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
संदिग्ध लोगों पर पुलिस निगरानी है। उन्होंने बताया कि संभल के कुछ लोगों का नाम आतंकी संगठन अलकायदा के साथ पहले ही जुड़ चुका है। इसके मद्देनजर पुलिस सतर्क है। आगे भी इस सतर्कता को बरकरार रखा जाएगा।