{"_id":"68585579dfc6a5247e0f096b","slug":"litter-of-a-two-storey-building-collapsed-a-major-accident-was-averted-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120971-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान का लिटर, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान का लिटर, बड़ा हादसा बचा
विज्ञापन
चंदौसी। जवाहर रोड पर रविवार सुबह दो मंजिला मकान का लेंटर भरभरा कर सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि सुबह के समय सड़क पर आवाजाही कम थी। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को सूचना देकर बाकी जर्जर भवन की दीवार को भी गिरवा दिया।
जवाहर रोड पर एक दो मंजिला जर्जर भवन काफी समय से खाली पड़ा है। ऊपर मकान और नीचे चार दुकानें हैं। सुबह छह बजे करीब ऊपर की मंजिल का लिंटर अचानक भरभरा कर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका कर्मचारियों को दी।
सूचना पर आए पालिका के जेई निर्माण अनुज कुमार ने जेसीबी और मजदूरों की मदद से बाकी जर्जर भवन की सड़क की तरफ आ रही दीवार को भी गिरवा दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही। जेई निर्माण ने बताया कि मोहल्ला ब्रह्म बाजार निवासी मनोज अग्रवाल का जवाहर रोड पर जर्जर भवन है, जो काफी समय से खाली पड़ा है। पहले भी जर्जर भवन को गिरवाने के मामले में मकान स्वामी को नोटिस दे चुके हैं।