फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Linemen will be posted 24 hours to deal with faults and cuts

फाल्ट और कटौती से निपटने के लिए 24 घंटे तैनात रहेंगे लाइनमैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Linemen will be posted 24 hours to deal with faults and cuts
चंदौसी। विद्युत विभाग दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति के तैयार है। अधिकारियों का दावा है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीनों डिविजन में सभी बिजलीघर पर हर समय कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए तीनों डिविजन के अधिशासी अभियंताओं के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में दीपावली पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने मरम्मत व अन्य छोटे मोटे कार्य पहले ही दुरुस्त करा लिए हैं। चंदौसी, संभल, बबराला डिविजन के सभी बिजलीघरों पर विद्युत लाइनमैन 24 घंटे तैनात रहेंगे। दावा है कि दीपावली पर बिजली कटौती नहीं होगी। यदि कही कोई फाल्ट होता है अथवा अन्य कोई समस्या आती है तो उसके निस्तारण के लिए तुरंत बिजली कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चंदौसी डिविजन में फाल्ट अथवा आपूर्ति बाधित होने की सूचना अधिशासी अभियंता के मोबाइल नंबर 9193300401, संभल डिविजन क्षेत्र के लिए सूचना के लिए 9193300402, बबराला डिविजन क्षेत्र के लिए 9193300403 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। दीपावली पर शाम के समय मॉनीटरिंग के लिए जेई के साथ एसडीओ व एक्सईएन भी बिजलीघरों पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा। किसी फाल्ट व अन्य समस्या से निपटने के लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि बिजली की समस्या न आए। उपभोक्ता फाल्ट अथवा कटौती पर डिविजन के एक्सईएन के मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युुत संभल
फायर का नंबर न लगे तो 112 पर दें आग लगने की सूचना
दीपावली के त्योहार पर हादसों से निपटने को विभाग तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। कहीं आग लगने पर अग्निशमन विभाग का नंबर नहीं लगता है तो अब 112 नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी व अन्य कारणों से होने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। 24 घंटे शिफ्ट वार दमकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कंट्रोल व प्रभारी अधिकारियों के नंबर जारी कि ए गए हैं। कहीं भी आग की घटना होती है तो संबंधित को तुरंत सूचना दें।
- आग लगने की सूचना इन नंबरों पर दें
अधिकारी
- मुख्य अग्निशमन अधिकारी संभल 9897965682, 78398 61585, 112
- प्रभारी फायर स्टेशन संभल 94544 18530
- फायर स्टेशन संभल कंट्रोल रूम 101, 112, 9454418531
- प्रभारी फायर स्टेशन चंदौसी 94544 18532,
- फायर स्टेशन चंदौसी कंट्रोल रूम 101, 112, 250262, 9454418533
- प्रभारी फायर स्टेशन गुन्नौर 9454418516
- फायर स्टेशन गुन्नौर कंट्रोल रूम 9454418517, 112
आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें। बड़ों की देखरेख में ही बच्चे आतिशबाजी करें। साथ ही कहीं भी आग की घटना घटित होती है, तो तुरंत सूचना दें।
प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed