{"_id":"5ef24cfc8ebc3e42b14e9fab","slug":"line-man-death-to-ht-line-curent-sambhal-news-mbd3534874178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
मंगलवार सुबह 11 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सैंडा निवासी उमेश (31) पुत्र सोमपाल की हाइटेंशन लाइन सही करते समय नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात उमेश लखौरी बिजली घर से गांव हिसामपुर जाने वाली लाइन की मरम्मत करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान बिजली आ गई और जोरदार करंट का झटका लगा। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने लखौरी बिजली घर के एसएसओ से 11 बजे लाइन सही करने के लिए शटडाउन लिया था लेकिन एसएसओ ने शटडाउन देने के बाद भी लाइन चालू कर दी। जिससे उसके भाई की मौत हो गई। कार्रवाई की जिद पर अड़े परिजन शव उठाकर नखासा थाना ले गए। जहां से पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़ित परिजनों ने एसएसओ पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई और कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। मृतक की पत्नी सुनीता व तीन बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।