{"_id":"60bd1a1c8ebc3e5dea6ea6ba","slug":"line-and-pole-broken-after-being-hit-by-container-power-failure-of-more-than-250-connection-holders-major-accident-averted-sambhal-news-mbd391370116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आने से लाइन और खंभा टूटा, 250 से ज्यादा कनेक्शन धारकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की चपेट में आने से लाइन और खंभा टूटा, 250 से ज्यादा कनेक्शन धारकों की बिजली गुल
विज्ञापन
संभल के दुर्गा कॉलोनी में खंभे टूटने के बाद जमा भीड़।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। ट्रांसपोर्ट पर माल उतारने आए कंटेनर की चपेट में आने से एलटी लाइन और एक खंभा टूट गया। इस दौरान धमाके के साथ फाल्ट भी हुआ। इससे करीब 250 कनेक्शन धारकों की बिजली गुल हो गईं।
लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए। भीड़ एकत्र होने से पहले ही चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और बिजली विभाग को सूचना दी। पुलिस ने कंटेनर अपने कब्जे में लिया है। गनीमत रही हादसे के समय कोई आसपास मौजूद नहीं था। यदि कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रविवार की शाम छह बजे करीब दुर्गा कालोनी में बने एक ट्रांसपोर्ट पर कंटेनर से कोई माल आया था। जिसको चालक उतारकर वापस जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर की चपेट में दुर्गा कालोनी की एलटी बिजली लाइन आ गई। और जब लाइन खिंची तो जनता पंप के नजदीक मोड़ पर लगा कंक्रीट का खंभा टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान जोरदार फाल्ट भी हुआ। दुर्गा कालोनी निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से ट्रांसपोर्ट संचालित हो रही है। बड़े ट्रक आते हैं। कई बार ट्रक के आने को मना किया तो लड़ाई पर अमादा हो जाते हैं। रविवार को बड़ा हादसा होने से टला है। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।