फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Licenses of two meat shops cancelled, one suspended

Sambhal News: मीट की दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, एक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two meat shops cancelled, one suspended
संभल। निरीक्षण के दौरान असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला में मीट की दो दुकानों के संचालन में अनियमित्ताएं सामने आईं। दोनों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। वहीं सिरसी में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंदाला में शाने आलम मीट शॉप शाने आलम व नाजिम मिलकर चलाते हैं। दोनों संचालकों पर उप्र गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत होने के दृष्टिगत पूर्व में मीट शॉप का पंजीकरण निलंबित करके उत्तर व स्पष्टीकरण पेश करने को कहा था। दोनों मीट शॉप संचालकों द्वारा कोई भी संतोषजनक प्रति जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

उपरोक्त दोनों मीट शॉप के खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही, मीट शॉप को स्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चांद आलम मीट शॉप सिरसी की धार्मिक स्थल से दूरी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व नियम एवं विनियम 2011 में निहित प्रावधानों के अनुरूप न होने के कारण खाद्य पंजीकरण निलंबित किया गया है। मीट शॉप को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब, स्थान परिवर्तन न करने पर पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed