फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Less rain made lifeless, hope tied for help from survey

कम बारिश ने किया बेजार, सर्वे से इमदाद की बंधी आस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Less rain made lifeless, hope tied for help from survey
संभल जिला सूखे की जद में है। इस बार सामान्य से बहुत कम 160 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शासन ने जिले में बारिश न होने से फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग और लेखपाल सर्वे कर रहे हैं। रिपोर्ट कृषि विभाग 14 सितंबर तक शासन को भेजेगा। सर्वे शुरू होने से किसानों में नुकसान की भरपाई की आस जगी है।
विज्ञापन

संभल जिले में खरीफ की फसल में प्रमुख रूप से धान, मक्का, उड़द, मूंग, बाजरा, तिल होती है। इनके अलावा गन्ना भी प्रमुख फसल है। जून, जुलाई, अगस्त माह में इस वर्ष मात्र 160 मिलीमीटर बारिश हुई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन तीनों माह में 500 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। इससे कम बारिश के क्षेत्र को सूखा प्रभावित माना जाता है। एक तिहाई बारिश होने से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हैं। शासन ने प्रशासन को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में खरीफ व गन्ने की फसल करीब 1.93 लाख हेक्टेयर फसल का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के लिए कृषि विभाग के कर्मचारी और लेखपाल गांव जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से किसानों को सूखे से हुए नुकसान में मदद की आस है।
विज्ञापन

इन फसलों का होना है सर्वे
संभल में खरीफ की प्रमुख फसलों में धान, मक्का, उड़द, मूंग, बाजरा, तिल शामिल हैं। इनमें 40 हजार हेक्टेयर में धान फसल की रोपाई की गई है। जिले में वर्तमान में करीब 53 हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल भी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम बारिश के चलते जिला सूखा प्रभावित है। शासन के निर्देश पर खरीफ की फसल का सर्वे कराया जा रहा है। अभी पूरा नहीं हुआ है। 14 सितंबर सर्वे पूरा करके शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
- ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed