फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard is being monitored through cameras in village Timanpur, cage also installed

Sambhal News: गांव तिमनपुर में कैमरों से हो रही तेंदुए की निगरानी, पिंजरा भी लगाया

Fri, 08 Mar 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Leopard is being monitored through cameras in village Timanpur, cage also installed
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव तिमनपुर में वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में कैमरों से निगरानी कर रही है और पिंजरा भी लगा दिया गया है। जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। गांव के नजदीक एक गन्ने के खेत में कई बार तेंदुआ देखे जाने का दावा ग्रामीणों ने किया था। वन विभाग की टीम को पंजों के निशान भी मिले थे। इसी क्रम में वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। गांव तिमनपुर में पहली बार तेंदुआ 16 फरवरी को देखा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार देखने का दावा किया। 29 फरवरी को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें तेंदुआ खेत से निकलकर दूसरे खेत में जाते हुए दिखाई दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही वन विभाग ने चौकसी शुरू की। पहले कैमरे लगाए गए। इसके बाद पिंजरा लगाया गया है। ग्राम प्रधान चंद्रसैन ने बताया कि गांव के लोग डरे हुए हैं। कई बार तेंदुआ देखा गया है। वन विभाग की टीम ने कई दिन पहले कैमरे लगाए थे। अब पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed