फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard chases bike rider returning with medicine

Sambhal News: दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार को तेंदुए ने दौड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Leopard chases bike rider returning with medicine
असमोली(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरी खालसा और सेमली के बीच शुक्रवार रात तेंदुए ने शेखपुरी खालसा निवासी बाइक सवार रवि कुमार सैनी का दौड़ा लिया। वह तेंदुए से बचते बचाते बाइक समेत एक घर में घुस गए और बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हाेंने आपबीती सुनाई। जानकारी पाकर परिजन उन्हें वापस घर लाए।रवि ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम बाइक से दवाई लेने के लिए पास के ही गांव सेमली गए थे। दवाई लेकर रात करीब आठ बजे वापस घर को लौट रहे थे। सेमली गांव के पास गन्ने के सेंटर के आगे पहुंचे तो सड़क किनारे तेंदुआ घूम रहा था। बाइक की लाइट की रोशनी को देखकर यह खेत में घुस गया लेकिन बाइक पास पहुंचते ही वापस हमला करने के लिए गुर्राता हुआ निकल पड़ा, लेकिन तब तक वह कुछ आगे निकल चुके थे।
विज्ञापन

रवि का कहना है कि तेंदुए उनकी बाइक के पीछे लग गया। इससे वह बुरी तरह घबरा गए थे और बाइक पर ही चीखते हुए बाइक को दौड़ाते रहे। इसके बाद सड़क किनारे बने एक मकान में बाइक लेकर घुस गए। जहां वह बेहोश हो गए थे। होश आने पर उसने मामले की जानकारी दी और परिजनों को फोन किया। तब गांव से बाइक लेकर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

उसने घर पहुंचकर आप बीती परिजनों को बताई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मालूम हो कि इससे पहले गांव के ही गीरेंद्र सिंह ने भी कुछ समय पहले जंगल में बने अपने मकान के पास में देखा था। अब क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि जंगली जानवर की सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। जैसे ही सही लोकेशन मिलेगी पिंजरा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed