{"_id":"57c9d1a44f1c1b3d782ccc8a","slug":"lenden-prabhavit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से साठ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से साठ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक शाखा में मिले नकली नोट, मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को बिना लेन-देन किए ही लौटना पड़ा। उनके जरूरी काम पूरे नहीं हो सके।
विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी। हड़ताल का असर पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेट बैंक व इलाहाबाद बैंक की शाखाओं पर देखने को मिला। बैकों के निजीकरण रोकने, न्यूनतम मजदूरी एवं सामाजिक सुरक्षा के नियमों का पालन करने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में पंजाब नेशनल बैंक की दस शाखाएं हैं।
जिनमें प्रतिदिन लगभग 35 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। जबकि सिंडीकेट बैंक की आठ शाखाओं में प्रतिदिन 28 करोड़ रूपये का, जबकि इलाहाबाद बैंक की शाखाओं पर भी कई करोड़ का प्रतिदिन लेनदेन होता है। पंजाब नेशनल बैंक की आर्य समाज शाखा के प्रबंधक अरूण कुमार गोयल ने बताया कि हड़ताल के कारण करीब दो करोड़ रूपये का लेनदेन प्रभावित रहा। जबकि शुक्ला मार्केट शाखा के उपप्रबंधक सीपी जैन ने बताया कि तीन-चार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। वहीं सिंडीकेट बैंक के शाखा प्रबंधक आर सिंह ने बताया कि दो-तीन करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। जबकि इलाहाबाद बैंक की बहजोई मार्ग शाखा पर दिन भर ताले लटके रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की आर्य समाज स्थित शाखा पर दवाई लेने के लिए रूपए निकालने आईं नई बस्ती निवासी कलावती व रेशमियां को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं मन्नीखेड़ा निवासी हिमांशु बैंक में रुपये जमा करने आए थे। हड़ताल होने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सिंडीकेट बैंक शाखा पर पंजू सराय निवासी मोहम्मद नूर को भी रूपए लेने आए लेकिन गेट पर ताला लटका होने पर वापस लौट गए।
व्यापारियों को हुई दिक्कत ःसंभल। बैंकों द्वारा लेनदेन नहीं करने से व्यापारियों को भी भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। उत्तर-प्रदेश व्यापार मंडल के मिश्रा गुट के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल का कहना है कि बैंक कर्मचारियों की समस्याओं का सरकार शीघ्र समाधान कराए।
कर्मचारी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
चंदौसी। भारत सरकार पर श्रम कानून में संशोधन के नाम पर कामगारों के हकों पर डाका डालने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को घंटाघर स्थित इलाहबाद बैंक के सामने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भारत सरकार के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर काम काज ठप रखा।
ऑल इंडियां बैंक कर्मचारी संगठन, ऑल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन समेत देश भर की 11 ट्रेड यूनियन के देश व्यापी आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल हुई। घंटाघर स्थित इलाहबाद बैंक के सामने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जसवंत सिंह, जीएस वार्ष्णेय, आजाद सिंह ने संबोधित किया। अर्जुन कुमार, निर्मल कुमार वार्ष्णेय, राकेश कुमार गुप्ता, बीडी गंगवार, आलोक भारती, राजू अंजान, सुदेश कुमार, नवराम सिंह, वीरवती, सुगंध अग्रवाल, सुफिया निगम, प्रीति, यादराम सिंह, उमेश चंद्र मौजूद रहे।