{"_id":"692a07fad57d7d7f190e86cd","slug":"lekhpals-stage-protest-at-tehsil-in-case-of-colleagues-suicide-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124809-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: साथी की आत्महत्या के मामले में लेखपालों ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: साथी की आत्महत्या के मामले में लेखपालों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद फतेहपुर के एक लेखपाल द्वारा 26 नवंबर को आत्महत्या किए जाने के मामले में लेखपालों में रोष व्याप्त है। गुस्साए लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
लेखपालों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जनपद फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को थी। वह छुट्टी के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे थे लेकिन अधिकारियों ने एसआईआर ड्यूटी के नाम पर उन्हें अवकाश की अनुमति नहीं दी। वहीं शादी की तैयारियों को लेकर 22 नवंबर को सुधीर लेखपाल एसआईआर की बैठक में उपस्थित नहीं हुए। जिससे बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। 25 नवंबर को नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक लेखपाल सुधीर के घर पहुंचे और कहा कि सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी।
निलंबित होने के कारण लेखपाल सुधीर पहले ही तनाव में थे और फिर सेवा समाप्त करने की चेतावनी पर उन्होंने अपनी शादी के दिन आत्मघाती कदम उठा लिया। यह घटना आत्महत्या नहीं अपितु असंवेदनशीलता द्वारा की गई हत्या मालूम होती है। इसके बाद किसी तरह रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेखपालों ने मुख्यमंत्री से मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी का नाम अज्ञात के स्थान पर एफआईआर में दर्ज करने, मृतक के परिजनों 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाने आदि की मांग की है। इस दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।