फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lekhpal Sangh on the way to protest against the action, staged a dharna

Sambhal News: कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की राह पर लेखपाल संघ, धरना दिया

Fri, 19 Jan 2024 04:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 19 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Sangh on the way to protest against the action, staged a dharna
संभल। निलंबित लेखपाल और सेवानिृवत्त कानूनगो को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के मामले में लेखपाल संघ आंदोलन की राह पर चला पड़ा है। बृहस्पतिवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारी कानूनगो व लेखपालों के साथ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन देने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। सीओ के न मिलने पर एसडीएम ने लेखपालों से ज्ञापन लिया। इसमें कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि संभल तहसील क्षेत्र के गांव लखनपुर में विरासत के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। जबकि इस मामले में सिर्फ भूलवश आदेश दर्ज हो गया था पर बाद में लेखपाल की आख्या के बाद ही नायब तहसीलदार भूड़ के न्यायालय से संशोधित आदेश हुआ और पुराने नाम को यथावत रखा गया। साथ ही, विक्रय की गई भूमि के नामांतरण को भी न्यायिक तहसीलदार द्वारा निरस्त किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने जांच में यह तथ्य बिल्कुल नहीं देखें। दोनों कर्मियों के खिलाफ जानबूझकर गलत कार्रवाई को आगे बढ़ाया। इसके सबके बाद धोखे से उप जिलाधिकारी से वार्ता कराने की बात कहकर दोनों कर्मियों को बुलाया और फिर वहां से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गलत है। इससे राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति असंभव है। लेखपाल संघ ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले जांच अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अवनेश कुमार, महेंद्र सिंह, सतीश यादव, चंद्रपाल सिंह व लेखपाल मनोज कुमार, ओमकार गौड़, सचिन कुमार, सुरेंद्र सिंह, पूनम रानी, अंशू त्यागी, अंजलि सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed