फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Used buy goods from market printing fake notes, gang leader arrested from Agra

Sambhal: नकली नोट छापकर बाजार से लेते थे सामान, गिरोह का सरगना आगरा से गिरफ्तार...उपकरण बरामद

Thu, 28 Dec 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Thu, 28 Dec 2023 01:30 AM IST
सार

संभल पुलिस ने आगरा के बमरौली स्थित नीरज बघेल के मकान में छापा मारा। यहां आरोपी योगेश रंगीन प्रिंटर से नकली नोट छाप रहा था। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को आरोपी की कई दिन से तलाश थी। 

विज्ञापन
Sambhal: Used buy goods from market printing fake notes, gang leader arrested from Agra
नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुन्नाैर पुलिस ने 18 दिन की भागदौड़ के बाद जाली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह के सरगना को दबोच लिया। उसे पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। इसके पास से नोट छापने की मशीन, नकली करेंसी बरामद हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


न्यायालय ने आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस को 14 दिन की रिमांड दी है। अब पुलिस आरोपी की मदद से गोरखधंधे की जड़ों तक पहुंचने का प्रयास करेंगी। गुन्नाैर पुलिस ने 9 दिसंबर को नकली करेंसी बाजार में खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गोरख धंधे में शामिल आरोपी सुखवीर, नीरज, राजेंद्र, योगेंद्र, सचिन, मनोज और नरेंद्र को नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना योगेश उर्फ करूआ पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी का खुलासा कर, आरोपी को जेल भेज दिया था। अगले दिन गिरोह के एक ओर सदस्य सोनू को गिरफ्तार किया गया था। उसे भी पुलिस जेल भेज चुकी है। इसके बाद से लगातार पुलिस गिरोह के सरगना को पकड़ने के फिराक में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। हर बार आरोपी पुलिस के चुंगल से बच निकलता। प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोट छापने वाले गिरोह का फरार सरगना आगरा के बमरौली में छुपा है।

इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक सत्यदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। योजना के तहत पुलिस ने आगरा के बमरौली स्थित नीरज बघेल के मकान में छापा मारा। यहां आरोपी योगेश उर्फ करूआ एक कमरे में रंगीन प्रिंटर से नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद से न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड दी है।

आठ हजार की नकली करेंसी बरामद

पुलिस ने गिरोह के सरगना योगेश उर्फ करूआ को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आगरा के बमरौली में एक मकान में प्रिंटर से नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने मौके से 8000 की नकली करेंसी, दो प्लेन पेपर पर 200 रुपये छपे नोट, रंगीन प्रिंटर, नोट छापने वाले 15 सादा पेपर आदि बरामद किए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed