फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   late night voting in sambhal

जिले में पांच स्थानों पर देररात तक मतदान जारी, पुलिस फोर्स तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
late night voting in sambhal
चंदौसी। मतदान कार्मिकों की हीलाहवाली के चलते जिले में पांच स्थानों पर देररात तक मतदान जारी हैं। मतदान केंद्र परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बहजोई के गांव एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि जो मतदाता छह के बाद लाइन में लगे थे, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उन्हीं मतदाताओं का मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया है। पर बहजोई क्षेत्र के गांव सौराजपुर में कार्मिक धीमी गति से मतदान कराते रहे। शाम छह बजे के बाद काफी संख्या में अधिक मतदाता लाइन में लगे रहे। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक सभी मतदाताओं को परिसर के अंदर ले लिया और गेट बंद कर लिया गया है। सुरक्षा कार्मिकों व वहां तैनात स्टाफ ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों की मानें, तो गांव सौराजपुर में रात 11 बजे तक मतदान चलने का अनुमान हैं।
विज्ञापन

वही थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव लालपुर एवं बिचैटा काजी में देर रात तक मतदान चला। बिचैटाकाजी की बूथ संख्या 243 पर रात साढ़े आठ बजे तक मतदान चला। लालपुर गांव में रात साढ़े नौ बजे तक मतदाता लाइन में लगे हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने इनके अलावा गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरोरा काजी में, रजपुरा ब्लाक के गांव ब्योरा में देररात तक मतदान जारी हैं। सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस बल तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed