फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Large crowds gather for the final journey of Phoolprakash Varshney, a pillar of the mentha trade.

Sambhal News: मेंथा कारोबार के स्तंभ फूलप्रकाश वार्ष्णेय की अंतिम यात्राा में उमड़ी भीड़

Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Large crowds gather for the final journey of Phoolprakash Varshney, a pillar of the mentha trade.
चंदौसी। जिले के प्रमुख मेंथा कारोबारी और उद्योगपति फूल प्रकाश वार्ष्णेय उर्फ बाबूजी की अंत्येष्टि मंगलवार शाम करीब छह बजे सीता आश्रम स्थित श्मशान भूमि पर की गई। उनके पुत्र भुवनेश वार्ष्णेय ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया था। पुत्र भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि पिता ने रात आठ बजे तक आवास पर बने कार्यालय में व्यापार संबंधी कार्य निपटाए, इसके बाद आराम करने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही सांस फूलने लगी और चंद मिनटों में उन्होंने शरीर त्याग दिया। उनके निधन की सूचना आग की तरह शहर में फैल गई। वह मेंथा मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन से मेंथा जगत ही नहीं, अन्य व्यापारियों और राजनीतिक खेमों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सोमवार से ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed