फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Land marked for removal of illegal occupation, notices issued to the occupiers

अवैध कब्जे हटाने के लिए चिह्नित की गई भूमि, कब्जाधारकों को जारी किए नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Land marked for removal of illegal occupation, notices issued to the occupiers
संभल। ग्राम समाज की भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। इन कब्जों को नगर पंचायत सिरसी की ओर से राजस्व विभाग की टीम से चिह्नित कराया गया है। साथ ही भूमि पर बोर्ड लगाकर कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस की अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत सिरसी के ईओ पृथ्वीराज यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सिरसी-मुकरर्बपुर मार्ग पर स्थित अवैध कब्जा की गई ग्राम समाज की करीब ढाई बीघा भूमि को चिह्ति कराया। ईओ के अनुसार इस भूमि पर कुछ लोगों ने किसी न किसी रूप में अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए पैमाइश कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में भूमि की पैमाईश करा चिह्नित कराने का काम किया है। जितनी भूमि चिह्नित की गई है उस पर ग्राम समाज की भूमि होने का बोर्ड भी लगा दिया है। हल्का लेखपाल सुशील कुमार ने बताया कि 162 एयर (ढाई बीघा) जमीन है। इसके 766 नंबर पर टाउन हॉल और 767 नंबर पर अस्पताल दर्ज है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से हजरतनगर गढ़ी के इंस्पेक्टर सीवी सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी छह लोगों को जारी किए गए हैं नोटिस : ईओ
नगर पंचायत सिरसी के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मुकर्रबपुर रोड पर 766 नंबर पर टाउन हॉल और 767 नंबर पर अस्पताल दर्ज है। सिरसी में कोई अस्पताल नहीं है। अस्पताल निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जानी है। अस्पताल का निर्माण कराने के लिए भूमि की पैमाईश करा चिह्नांकन कराया गया है। जिन लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं, उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस की अवधि में कब्जे नहीं हटाए गए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी छह लोगों को कब्जा खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसी के पूर्व चेयरमैन ने ग्राम समाज की भूमि को वक्फ की संपत्ति बताया
सिरसी के पूर्व चेयरमैन उरूज आलम ने ग्राम समाज की भूमि को शिया सेंटर वक्फ बोर्ड की संपत्ति होना बताया है। पूर्व चेयरमैन का कहना है कि यह प्रकरण वक्फ टर्मिनल लखनऊ में चल रहा है। इस पर स्टे की कॉपी और जरूरी अभिलेख लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed