{"_id":"66b40a62676af4f71d07af54","slug":"land-for-pac-battalion-will-be-purchased-for-rs-62-crores-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113104-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 62 करोड़ में क्रय की जाएगी पीएसी बटालियन के लिए भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 62 करोड़ में क्रय की जाएगी पीएसी बटालियन के लिए भूमि
Thu, 08 Aug 2024 05:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले में पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। यह 25 हेक्टेयर भूमि में बनाई जानी है। 25 हेक्टेयर भूमिधर किसानों के खाते में करीब 62 करोड़ रुपये जाएंगे। यह पीएसी की 24वीं बटालियन मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर संभल में स्थापित की जाएगी। इसके स्थापित होने से जिले की सुरक्षा बढ़ेगी। भूमि क्रय किए जाने के लिए धन पहले ही आवंटित हो चुका है।
संभल के गांव दतावली और एदलपुर में यह बटालियन स्थापित की जाएगी। इसके लिए वर्ष 2019 से प्रक्रिया चल रही है। अब इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन और पीएसी की ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब शासन स्तर से प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले महीने से किसानों के बैनामें शुरू हो जाएंगे। जिन किसानों की भूमि क्रय की जानी है वह किसान भी लगातार अधिकारियों से प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि मुआवजे की जो धनराशि मिलेगी उससे दूसरे स्थानों पर किसानों को भी भूमि क्रय करनी है।
एनआरसी व सीएए बवाल के बाद शुरू हुई थी पीएसी बटालियन के लिए मांग
वर्ष 2019 में संभल बवाल की आग से धधक गया था। पुलिस पर हमला हुआ था और दो आम लोगों की जान भी चली गई थी। दो दिन तक हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने माना कि पीएसी की बटालियन होनी चाहिए। इसके तहत ही मुरादाबाद के तत्कालीन आईजी व वर्तमान में बरेली के एडीजी रमित शर्मा ने शासन को पत्र लिखकर पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की मांग की थी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने पीएसी बटालियन स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
0000000000
कोट
पीएसी बटालियन के लिए 25 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। इसके लिए धन आवंटित हो गया है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल।